Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Upon their return from Bhutan, the sons and daughters who won gold and silver medals were welcomed with a *tilak* and *aarti*, and adorned with flower garlands.
{"_id":"6ad30fa973cfe349f205c003","slug":"video-upon-their-return-from-bhutan-the-sons-and-daughters-who-won-gold-and-silver-medals-were-welcomed-with-a-tilak-and-aarti-and-adorned-with-flower-garlands-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भूटान में स्वर्ण एवं रजत पदक जीत कर लौटे बेटे-बेटियों की तिलक लगाकर उतारी गई आरती, पहनाई फूल मालाएं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भूटान में स्वर्ण एवं रजत पदक जीत कर लौटे बेटे-बेटियों की तिलक लगाकर उतारी गई आरती, पहनाई फूल मालाएं।
बाह। थिम्पू ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप भूटान में भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, जापान, अफगानिस्तान आदि देशों के खिलाड़ियों को हरा कर 11 अक्टूबर को बाह की सुहानी तोमर, अंशुम कुमार, कृष्णा, अंशू, दुर्गेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। जबकि याशी मिश्रा, भूमि बघेल, अनुराग, वीरेन्द्र कुमार, आराध्या ओझा ने रजत पदक हासिल किया था। बृहस्पतिवार को अपने कोच विश्नु मिश्रा के साथ स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता बाह लौटे तो उनके स्वागत सम्मान के लिए लोग उमड़ पड़े। फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया। महिलाओं ने तिलक लगाया, आरती उतारी। अपने स्वागत सम्मान से अभिभूत विजेता खिलाड़ियों ने बताया कि सम्मान से आगे बढ़ने का हौसला मिला है। कोच विश्नु मिश्रा ने बताया कि लगन, मेहनत, नियमित अभ्यास, कठिन अनुशासन एवं समर्पण के बूते बाह के 10 खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। क्षेत्र में मिले सम्मान से उनको नई ऊर्जा मिलेगी, उत्साह भी बढ़ेगा। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, शंकरदेव तिवारी, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, कृपानरायन शर्मा, हृदय नरायन शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर बाह का मान बढ़ाने वाले नन्हीं कराटे प्रतिभाओं को बधाई देकर खुशी का इजहार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।