{"_id":"6a354c33282b4e149b075923","slug":"video-encroachment-removed-from-seven-acres-of-hsvp-land-in-sector-five-in-gurugram-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-5 में एचएसवीपी की सात एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-5 में एचएसवीपी की सात एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के पीछे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब सात एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने समय मांगते हुए विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई पूरी की गई
यह कार्रवाई एचएसवीपी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर की गई। एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ गौरव यादव ने बताया कि सेक्टर-5 थाना पुलिस के सहयोग से एनफोर्समेंट टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 15 फूलों की दुकानें, करीब 80 झुग्गी-झोपड़ियां, एक नर्सरी, दो पक्के कमरे, टीन शेड का गोदाम, आइसक्रीम रेहड़ियों का गोदाम और दो पशु डेयरियों को हटाया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही मुनादी कर दो दिन के भीतर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ लो। इस मौके पर जेई आनंद प्रकाश, जेई ललित हंस, संजीव यादव, बलविंदर, वीरेंद्र तहलान, धर्मेंद्र शर्मा और सर्वे टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।