{"_id":"6a34f2a662957db1c1018d5b","slug":"video-aap-leader-sikandar-singh-khiddowali-fired-upon-in-amritsar-narrowly-escapes-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आप नेता सिकंदर सिंह खिद्दोवाली पर फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आप नेता सिकंदर सिंह खिद्दोवाली पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
आम आदमी पार्टी के नेता तथा ब्लॉक समिति मजीठा-2 के वाइस चेयरमैन सिकंदर सिंह खिद्दोवाली पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सिकंदर सिंह और उनके साथी सुरक्षित बच गए, जबकि गोलियां उनकी बोलेरो गाड़ी को लगीं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सिकंदर सिंह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साथियों के साथ गांव रसूलपुर से लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी गांव पन्नवां और खिद्दोवाली के बीच पहुंची तो सड़क किनारे मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरा होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी और वे मौके से फरार हो गए।
थाना मत्तेवाल पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच फोरेंसिक तरीके से की जा रही है। पीड़ित ने दावा किया कि उसे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। पुलिस राजनीतिक रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।