फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to strongly raise the issue of constructing a hospital.

Gurugram News: अस्पताल बनवाने का मुद्दा मजबूती से उठाने की मांग

Thu, 03 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demand to strongly raise the issue of constructing a hospital.
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के शहर में पर्याप्त पानी और बेहतर सड़कों की सुविधा नहीं मिलने संबंधी बयान को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सांसद ने खुद स्वीकार कर लिया है कि गुरुग्राम की जनता को बेहतर पानी और सड़कें नहीं मिल रही हैं। इससे सरकार के विकास के दावों की पोल खुल गई है। डावर ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से गुरुग्राम में बस अड्डा और सिविल अस्पताल बनवाने का मुद्दा प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने की मांग की।
विज्ञापन

पंकज डावर ने आरोप लगाया कि शहर में बिल्डर लॉबी का प्रभाव है। प्राकृतिक नदी-नालों पर कब्जे के कारण जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। सरकार को बसे-बसाए गुरुग्राम को उजाड़ने के बजाय मौजूदा शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सांसद के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सांसद समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हैं। यदि अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं तो अब तक उनकी जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed