{"_id":"6abbc978b9e6cb8982037746","slug":"video-e-challans-for-overspeeding-to-be-issued-via-cameras-in-gurugram-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अब तेज रफ्तार वाहन नहीं बचेंगे, कैमरों से होगा ओवरस्पीडिंग का ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अब तेज रफ्तार वाहन नहीं बचेंगे, कैमरों से होगा ओवरस्पीडिंग का ई-चालान
मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों पर अब वाहन चालक तेज गति से वाहन नहीं चला सकेंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) चार प्रमुख सड़कों पर आईटीएमएस तकनीक से लैस करीब 365 कैमरे लगवा रहा है। इनमें 29 स्पीड उल्लंघन डिटेक्शन सिस्टम (एसवीडीएस) वाले कैमरे भी शामिल हैं। इनकी मदद से तय गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों का स्वत: ई-चालान किया जा सकेगा।
जीएमडीए के अनुसार मारुति सुजुकी के साथ सीएसआर के तहत गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड और साइबर सिटी से गोल्फ कोर्स रोड तक 23 प्रमुख जंक्शनों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें 365 सीसीटीवी कैमरों में 29 स्पीड उल्लंघन डिटेक्शन कैमरे (स्पीड रडार) शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।