{"_id":"68838d9efe2437849c0c1e92","slug":"video-dtpe-carried-out-demolition-drive-in-five-illegal-colonies-in-gurugram-2025-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में डीटीपीई ने पांच अवैध कॉलोनियों में चलाया तोड़-फोड़ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में डीटीपीई ने पांच अवैध कॉलोनियों में चलाया तोड़-फोड़ अभियान
गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा की ओर से शुकवार को पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया है। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-10 ए थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें गांव हयातपुर की राजस्व सम्पदा में 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई, जिसमें 2 निर्माणाधीन बेसमेंट और 3 संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार गांव साढराणा की राजस्व संपदा में चार एकड़ क्षेत्रफल में फैली अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ किया गया। डीटीपीई की टीम 2 निर्माणाधीन संरचनाएं और 4 डीपीसी को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम गांव गोपालपुर की राजस्व सम्पदा में 5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली तीन अवैध कॉलोनियों में 12 डीओसी को ध्वस्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।