{"_id":"6a9c268c0a350bfad8078dba","slug":"poster-competition-held-during-eye-donation-fortnight-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100133-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेत्रदान पखवाड़े में हुई पोस्टर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेत्रदान पखवाड़े में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सातवीं से नौवीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, नेत्रदान के महत्व पर बनाए पोस्टर और सात विजेताओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को सिलोखरा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में सेक्टर-10 सिविल अस्पताल की टीम ने पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें सातवीं से नौवीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से नेत्रदान के महत्व और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नेत्र सर्जन डॉ. पूनम गोयल, डॉ. शुभा बंसल, नेत्रदान काउंसलर विपिन और ऑप्टोमेट्रिस्ट कनिका मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को नेत्रदान की प्रक्रिया और इसकी आवश्यकता की जानकारी दी। विद्यार्थियों से परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।