{"_id":"6a9c2758f0277a2be908bc19","slug":"challans-issued-to-8824-vehicles-without-number-plates-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100139-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना नंबर प्लेट वाले 8,824 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना नंबर प्लेट वाले 8,824 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यातायात पुलिस ने अगस्त में चलाया विशेष अभियान, वाहन चालकों पर लगाया 73.16 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने अगस्त माह में बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एक से 31 अगस्त तक अभियान के दौरान नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 8,824 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर कुल 73.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाले 4,444 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर 34.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 4,380 वाहनों के चालान किए गए और 38.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान आसानी से की जा सकती है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ अपराध में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की पहचान करने में भी मदद मिलती है।
यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर जुर्माना लगाया जाता है। नियमों का पालन कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।