{"_id":"6b0aefe4f0bc0c9fd303c9cf","slug":"video-drinking-water-supply-in-10-sectors-will-improve-via-the-sector-72-boosting-station-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से 10 सेक्टरों में बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से 10 सेक्टरों में बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति
गुरुग्राम में सेक्टर-72 वाटर बूस्टिंग स्टेशन के दायरे में आने वाले सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए अलमेडा चौक के पास मास्टर पेयजल लाइन से तीन स्थानों पर कनेक्शन किए जाएंगे। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 10.90 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इस कार्य के तहत 1200 और 1500 एमएम की पाइप लाइनों को जोड़ा जाएगा। इससे जोन-4 और जोन-6 की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। जीएमडीए ने करीब एक माह पहले सेक्टर-72 वाटर बूस्टिंग स्टेशन शुरू किया था। इसके माध्यम से सेक्टर-58 से 80 तक पेयजल आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, सेक्टर-70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77 और 80 में अभी पूरी क्षमता से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन क्षेत्रों में पहले सेक्टर-51 से पानी की आपूर्ति होती थी। अब जीएमडीए इन क्षेत्रों की पाइप लाइनों को सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।