{"_id":"6b0a94e8fad5350286011a46","slug":"video-dm-and-sp-heard-grievances-during-thana-samadhan-diwas-in-sitapur-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सीतापुर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कोतवाली नगर सीतापुर में जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर विवादों का समाधान कराने को कहा। उन्होंने आपसी विवादों के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही संवेदनशील प्रकरणों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों और अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा थाना समाधान दिवस के रजिस्टर में शिकायतों और उनके निस्तारण का पूरा विवरण दर्ज करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर जनार्दन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।