{"_id":"6afaf995726ae41e2c0151aa","slug":"video-by-january-15-the-citys-main-roads-will-be-free-of-dust-and-trash-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 15 जनवरी तक शहर की मुख्य सड़कें होंगी धूल और कचरे से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: 15 जनवरी तक शहर की मुख्य सड़कें होंगी धूल और कचरे से मुक्त
शहर की सड़कों पर उड़ती धूल, किनारों पर जमा निर्माण मलबा और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अब समयसीमा तय कर दी है। 15 जनवरी तक शहर की सभी मुख्य सड़कों को धूल, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट और कचरे से मुक्त करना होगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सफाई व्यवस्था की निगरानी का नया खाका तैयार किया है। अब अधिकारी केवल कार्यालय में बैठकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन दिन फील्ड में उतरकर काम की वास्तविक स्थिति जांचनी होगी। सफाई व्यवस्था में लापरवाही और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए हर महीने 2000 चालान करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
सोमवार को निगम कार्यालय में हुई बैठक में निगमायुक्त ने साफ किया कि शहर की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। मुख्य सड़कों से धूल हटाने के साथ सड़क किनारे पड़े निर्माण मलबे और कचरे का भी नियमित उठान करना होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जनवरी की समयसीमा तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
इसे भी जाने..
: सुबह नौ बजे तक साफ करने होंगे सभी कूड़ा संवेदनशील स्थल।
: मशीनें चलेंगी कहां, जीपीएस से रखी जाएगी नजर।
: बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन भी नहीं।
: हर महीने 2000 चालान, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई।
: 1500 बल्क वेस्ट जनरेटर पोर्टल पर पंजीकृत।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।