{"_id":"6b0bd679b5669503850a9f25","slug":"awareness-march-reaches-suthari-with-the-goal-of-cleaning-the-hindon-river-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सुठारी पहुंची जागरूकता पदयात्रा, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सुठारी पहुंची जागरूकता पदयात्रा, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत
Sun, 29 Nov 2026 01:08 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:08 PM IST
सार
ग्राम सुठारी पहुंचने पर ग्रामीणों ने हिंडन जल बिरादरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नदी को स्वच्छ बनाने के अभियान की सराहना करते हुए इसमें सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
सुठारी पहुंची पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंडन नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से हिंडन जल बिरादरी की ओर से निकाली जा रही जागरूकता पदयात्रा रविवार को ग्राम सुठारी पहुंची। वसुंधरा स्थित हिंडन बैराज से शुरू हुई यह पदयात्रा भीकनपुर, रेवड़ी और नेकपुर होते हुए नदी किनारे ग्राम सुठारी पहुंची। यहां ग्रामीणों ने पदयात्रियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
ग्राम सुठारी पहुंचने पर ग्रामीणों ने हिंडन जल बिरादरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नदी को स्वच्छ बनाने के अभियान की सराहना करते हुए इसमें सहयोग देने का संकल्प लिया। मां मनसा देवी की ऐतिहासिक धरा सुठारी में ग्रामीण पदयात्रा के आगमन से लेकर विदाई तक उनके साथ रहे। इस दौरान नदी संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहे विक्रांत शर्मा के कार्यों की भी ग्रामीणों ने सराहना की।
विज्ञापन
वहीं, पैरा एथलीट्स गेम्स में रजत पदक जीतकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी प्रदीप यादव को हिंडन जल बिरादरी के पदयात्रा दल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव ने पदयात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से हिंडन जल बिरादरी के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सतेंद्र, नीरज, महेंद्र, विनोद यादव, ईश्वर, रमेश ठेकेदार, जसवंत प्रधान, लोकेंद्र प्रधान, भोलेराम, राजपाल, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
