{"_id":"68b5a3976d37e7553a0896d9","slug":"video-the-balcony-of-a-house-collapsed-in-faridabad-a-laborer-got-injured-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर को आई चोट
फरीदाबाद के एनआईटी दो शिवालय मंदिर के पास एक मकान का छज्जा गिर गया। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। छत पर कर्मचारी कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य के चलते छज्जे पर सामान रखा हुआ था। तभी अचानक दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। इसमें एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है।
हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मकान में निर्माण कार्य हो रहा था। बरसात का मौसम है। कार्य करते समय अचानक छज्जा गिर गया। इसमें एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी को चिकित्सक के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व बड़खल के एसडीएम त्रिलोक चंद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि इस घटना में जान- माल को हानि नहीं पहुंची है और स्थिति नियंत्रण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।