{"_id":"6740825b8c30e5c9ed08ce08","slug":"video-rta-confiscated-10-year-old-vehicles-due-to-rising-pollution","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बढ़ते प्रदूषण के कारण आरटीए ने जब्त किए 10 साल पुराने वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बढ़ते प्रदूषण के कारण आरटीए ने जब्त किए 10 साल पुराने वाहन
एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग और प्रशासन ने डीजल वाले 10 वर्ष और पेट्रोल-सीएनजी वाले 15 वर्ष पुराने वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। टीम ने पुराने वाहनों के चालान करते हुए उन्हें जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित उम्र पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन विभाग और प्रशासन ने डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पूरे कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस कदम का मकसद एनसीआर में खराब होती वायु गुणवत्ता का हल निकालना है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम ने 4 ऑटो, एक कैंटर, एक छोटा हाथी, दो ओवरलोड ट्राला को जब्त किया है। इसके अलावा 20 नवंबर को एक कैंटर, एक कार, एक ट्रक, एक हाइड्रा, एक पिकअप को जब्त किया है। 19 नवंबर को एक डंपर, 18 नवंबर को 3 ट्रक, दो पिकअप, एक कैंटर, एक इको, एक डंपर को जब्त किया था। 16 नवंबर को चार कैंटर, एक ट्रक, एक टैंकर और एक डंपर है। वहीं 15 नवंबर को 4 पिकअप, एक कैंटर और एक इको के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान दिसंबर तक जारी रहेगा और पर्यावरण नियमों को लागू करने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।