{"_id":"6a95d52f0a7073dd0208d81a","slug":"traffic-crawling-due-to-waterlogging-on-the-service-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78868-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सर्विस रोड पर जलभराव से रेंग रहा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सर्विस रोड पर जलभराव से रेंग रहा ट्रैफिक
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 20 बी में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर भरा बारिश का पानी व टूटी सड़क के
- फोटो : 1
गड्ढे में गिरे कई दोपहिया चालक, सीएनजी पंप से बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के फुट ओवरब्रिज तक लगी वाहनों की कतार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-20बी में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को जलभराव से घंटों ट्रैफिक रेंगता रहा। वहीं सड़क पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा था। कई दोपहिया सवार इसमें गिर पड़े। जिसके कारण यहां लंबा जाम लगा रहा।
हाईवे की सर्विस रोड पर काफी मात्रा में पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों ने सड़क के किनारे से निकलने के बजाय धीमी गति से पानी के बीच से वाहन निकालने का प्रयास किया। इस दौरान जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती थी। पानी के नीचे सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण एक दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गया। हादसा होने के बाद वाहन चालकों में और भी सतर्कता बढ़ गई और उन्होंने पानी वाले हिस्से से निकलने में सावधानी बरतनी शुरू कर दी।
जलभराव के कारण सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा था। कई वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदल रहे थे, जिससे यातायात की रफ्तार और धीमी हो गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां घंटों वाहन रेंगते रहे। यहां बारिश के बाद से ही पानी की निकासी नहीं हो सकी है। यहां पानी निकासी की व्स्यवस्था भी नहीं है। इस वजह से यहां पानी जमा है। पानी जमा होने के कारण सड़क में गड्ढे भी हो गए हैं।
विज्ञापन
-- --
क्या कहते हैं लोग
यहां पर बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। फिर यहां कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है। यहां पानी निकासी के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है। जलभराव की वजह से यहां ट्रैफिक जाम के हालात बन जाते हैं। पता नहीं कितने दिन बाद पानी जमा रहेगा। - सोनू, ऑटो चालक
--
बारिश के पानी के जमा होने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिर जाते हैं। यहां पर पानी निकासी की व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न झेलनी पड़े। - सूरज, यात्री