{"_id":"6a95d48eb6fe3d6cad047214","slug":"three-electricity-meters-are-listed-in-the-family-identity-card-but-none-of-them-are-linked-to-the-family-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78836-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में तीन बिजली मीटर दर्ज, किसी से भी संबंध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परिवार पहचान पत्र में तीन बिजली मीटर दर्ज, किसी से भी संबंध नहीं
विज्ञापन
पीपीपी की गड़बड़ी लेकर समाधान शिविर में पहुंचे लोग, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), राशन कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। उन्होंने नागरिकों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके जल्द निपटारे के निर्देश दिए। शिविर में एक ऐसा भी मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति के नाम पर तीन मीटर दर्ज दिखाए जा रहे हैं, जबकि मीटरों से उसका कोई लेना देना नहीं है।
एसडीएम ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्यों को जोड़ने से संबंधित मिलीं। इसके अलावा राशन कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं भी लोगों ने रखीं।
सोमवार को आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल आठ शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। इनमें लोक निर्माण विभाग से दो, सीआरआईडी से चार और राजस्व विभाग से संबंधित दो मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
शिविर में पहुंचे सेक्टर-22 निवासी कृष्णा ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनके नाम पर तीन बिजली मीटर दर्ज दिखाए जा रहे हैं, जबकि इन मीटरों से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से रिकॉर्ड की जांच कर गलत विवरण हटाने की मांग की। वह इससे पहले भी कई बार समाधान शिविर में यह समस्या लेकर आ चुके हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी
एनआईटी-3 निवासी सुनील ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनकी आय गलत दर्ज हो गई है। जबकि उनकी वास्तविक आय कम है। इसके चलते उन्हें आयुष्मान और चिरायु योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बीमारी या इमरजेंसी की स्थिति में अस्पताल का पूरा खर्च खुद उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। समाधान शिविर में वह इससे पहले भी दो बार आ चुके हैं, आज भी उन्हें आश्वासन दिया गया।
राशन कार्ड बंद होने से परिवार के सामने आई दिक्कत
डबुआ कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि उनका राशन कार्ड बंद हो गया है। उनके परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण राशन काट दिया गया है। वह इस समस्या को लेकर पहली बार समाधान शिविर पहुंची। उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समाधान किया जाएगा।
वृद्धावस्था पेंशन बंद, आर्थिक जरूरतें पूरी करने में परेशानी
जवाहर कॉलोनी निवासी, रामकिशन ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई है। पेंशन नहीं मिलने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि इनके पास एक मैसेज आया था, जिसमें जन्मतिथि सत्यापित करवाने को कहा गया था। सत्यापन से जुड़े सारे दस्तावेज वह जमा करा चुके हैं, लेकिन फिर भी पेंशन शुरू नहीं हुई। तीन बार इस समस्या को लेकर वह समाधान शिविर आ चुके हैं।