{"_id":"6995e02120e321a45e08e6f8","slug":"video-anay-jain-tops-haryana-in-jee-mains-by-scoring-100-marks-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: जेईई मेन्स में अनय जैन ने 100% अंक हासिल कर हरियाणा में टॉप किया, जुड़वा भाई ने भी किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: जेईई मेन्स में अनय जैन ने 100% अंक हासिल कर हरियाणा में टॉप किया, जुड़वा भाई ने भी किया कमाल
जेईई मेंस की परीक्षा में जिले के अनय जैन ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त किया। अनय की इस शानदार सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। अनय के जुड़वा भाई अरहम जैन ने भी 99.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों भाइयों का कहना है कि उन्होंने कभी घंटों गिनकर पढ़ाई नहीं की, बल्कि मन लगाकर और पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की। उनका मानना है कि गुणवत्ता वाली पढ़ाई ज्यादा जरूरी होती है, न कि केवल लंबे समय तक किताब के सामने बैठे रहना। अनय ने बताया कि वे आगे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके बाद ही वे अपने भविष्य की आगे की योजना तय करेंगे। अनय और अरहम मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं और ग्रेटर फरीदाबाद की रेजॉर्ट सोसाइटी में रहते हैं। उनके पिता श्रियांस जैन और माता शालिनी जैन दोनों चिकित्सक हैं। पिता सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर-19 में कार्यरत हैं। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।