{"_id":"6ac2669cf5e471ee3c07466e","slug":"video-night-crackdown-in-doon-over-the-weekend-18-arrested-for-drunk-driving-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर दून में नाइट स्ट्राइक, 18 नशे में वाहन चलाने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर दून में नाइट स्ट्राइक, 18 नशे में वाहन चलाने वाले गिरफ्तार
वीकेंड पर आपराधिक गतिविधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए दून पुलिस ने शनिवार रात नगर से देहात तक ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक चलाया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक चेकिंग के साथ ही सड़कों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 1809 वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं, रात में घूम रहे 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर 35 लोगों को थाने लाकर पूछताछ और सत्यापन कराया गया। इनमें से पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 चालकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। इनके वाहन भी सीज कर दिए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए और 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने 65 वाहन चालकों के चालान न्यायालय भेजे। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रात में इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।