{"_id":"6ac214d295df0b85af02b682","slug":"video-itching-in-nose-ears-and-difficulty-breathing-due-to-dust-and-smoke-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धूल-धुआं से नाक-कान में खुजली, सांस लेने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धूल-धुआं से नाक-कान में खुजली, सांस लेने में हो रही दिक्कत
हवा में बढ़ते धूल-कार्बन तत्वों से अस्थमा और सांस रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे मरीजों की हालत ज्यादा खराब मिल रही है, जिन्होंने दवाएं बंद कर दी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे 15 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण के कारण हवा में कार्बन तत्वों की संख्या अधिक है। इसके संपर्क में आने पर नाक में खुजली, बार-बार छींक आने, गले में खराश, खांसी, जुकाम की परेशानी हो रही है। अब ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक मरीज आ रहे हैं। अस्थमा-सांस रोग के पुराने मरीजों के सीने में भारीपन, जकड़न हो रही है। सांस लेने में दिक्कत होने पर मरीज दिखाने आ रहे हैं। इनमें कई की हालत खराब मिलने पर भर्ती कर ऑक्सीजन दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को देर रात और सुबह तक रहती है। धूप निकलने के बाद परेशानी में सुधार होने लगता है। मेडिसिन विभाग के डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल फीवर ठीक होने के बाद भी खांसी लंबे समय तक परेशान कर रही है। थकान के साथ सिर-मांसपेशियों में हल्का दर्द हो रहा है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं। एसएन की ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि बार-बार छींक आने, गले में खराश ठीक नहीं होने पर एलर्जी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में ईएनटी रोग विभाग में हर बुधवार को एलर्जी की विशेष ओपीडी संचालित हो रही है। इसमें मरीज इलाज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।