{"_id":"6ac2941075cbbdb36000991b","slug":"formation-of-the-new-executive-committee-of-the-ramlila-and-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1082548-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच की नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच की नई कार्यकारिणी का गठन
Sun, 04 Oct 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में नई एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक समिति के संरक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले साल आयोजित रामलीला का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में मंजिल मस्ताना को अध्यक्ष, मोहन भाटी को उपाध्यक्ष, विक्रम वर्मा को सचिव और दीपक भाटी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं एसएस बिष्ट, शेर सिंह भाटी, ज्ञान सिंह राय, रविंद्र राय, शांति प्रसाद वर्मा और सुभाष भाटी को संरक्षक बनाया गया। बैठक में इस वर्ष रामलीला का मंचन एक से पांच नवंबर तक कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रामलीला के निर्देशक स्वराज वर्मा, बचन सिंह चौहान, अजर राज, संतोष वर्मा, विक्की, महेंद्र प्रेमी, दीवान वर्मा, राकेश कुमार, विशाल भाटी, राजेंद्र सिंह, खजान वर्मा, विवेक सिंह, बलवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन