{"_id":"6ac213a542dc3a9b7e0f9633","slug":"video-rayabral-ma-paramaka-sa-shatha-ka-jatha-para-yavaka-tavara-para-caugdhha-palsa-ka-samajhakara-utara-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस के समझाकर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस के समझाकर उतारा
प्रेमिका से शादी की चाहत पूरी न होने पर रविवार को औरैया निवासी एक युवक रायबरेली में सरेनी के भोजपुर में रिलायंस टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची भोजपुर चौकी पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर उसे सकुशल नीचे उतार लिया।
टावर पर चढ़े युवक की पहचान ओम सिंह (21) पुत्र शिवनारायण जाटव ग्राम खेतुपुर,थाना अजीतमल,जनपद औरैया के रूप में हुई।बताया गया कि ओम करीब तीन साल से जिम फिटनेस फास्ट कंपनी में काम करता था।वहीं सरेनी क्षेत्र के एक गांव की युवती भी काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।बताया जाता है कि 22 अगस्त को युवती रक्षाबंधन पर घर आई थी।परिजनों को दोनों के रिश्ते की जानकारी होने पर उन्होंने युवती को वापस जाने से रोक दिया और शादी से भी इनकार कर दिया।इससे परेशान ओम शनिवार को घर से निकला और रविवार सुबह करीब आठ बजे भोजपुर पहुंचकर टावर पर चढ़ गया।काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद भोजपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ युवक को समझाया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी सुधीर चंद्र पांडे ने बताया मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।