Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
accident on National Highway: Container loaded with 8 new cars falls 30 feet, vehicles destroyed, driver injur
{"_id":"6af332bf9ecd60232000390d","slug":"accident-on-national-highway-container-loaded-with-8-new-cars-falls-30-feet-vehicles-destroyed-driver-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4922532-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा 8 नई कारों से लदा कंटेनर, चालक घायल, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा 8 नई कारों से लदा कंटेनर, चालक घायल, करोड़ों का नुकसान
कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। 8 नई कारों से लदा एक भारी कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में कंटेनर वाहन और उसमें लोड 8 नई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह घटना मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर घटी। तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कंटेनर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में कंटेनर चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत बाहर निकाला। उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कंटेनर वाहन आंध्र प्रदेश से 8 नई कारों को अंबिकापुर के महामाया ऑटो सेंटर ले जा रहा था। मदनपुर घाट के तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हुआ। नीचे गिरते ही कारें एक-दूसरे पर चढ़ गईं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना पर मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा और यातायात व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से निकालने का काम शुरू किया गया। चौकी प्रभारी मरकाम ने बताया कि वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।
घाट पर हादसे का इतिहास
बड़े मदनपुर घाट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस घाट में तीखे मोड़ और तेज रफ्तार के कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने संकेतक बोर्ड लगाने की भी अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।