{"_id":"6af74709e0fc2332c805be7a","slug":"video-hopes-of-construction-of-ropeway-till-khalia-in-munsiyari-were-dashed-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प
मुनस्यारी में सालों से प्रस्तावित खलिया टॉप तक रोपवे निर्माण की उम्मीद पर लगभग ब्रेक लग गया है। खुद पर्यटन मंत्री ने इसके साफ संकेत दिए हैं। उन्होंने मुनस्यारी पहुंचकर कहा कि खलिया तक रोपवे निर्माण अधिक खर्चीला होगा। ऐसे में यहां तक रोड कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प है। इसी दिशा में काम किया जाएगा।
दरअसल, मुनस्यारी में खलिया बुग्याल पर्यटकों की पहली पसंद है। इसे खलिया टॉप के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2007 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री स्व. प्रकाश पंत ने मुनस्यारी में पर्यटन की बेहतर संभावनाओं, पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी पसंद को देखते हुए मुनस्यारी नगर से खलिया तक रोपवे निर्माण की पहल की थी। तब पर्यटन विभाग ने इसका प्रस्ताव भी तैयार किया। उम्मीद थी कि राज्य के युवा होते-होते वह समय आएगा जब खलिया तक रोपवे बनेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुनस्यारी पहुंचते ही इस उम्मीद पर लगभग ब्रेक लग गया है। पर्यटन मंत्री महाराज ने साफ तौर पर कहा कि रोपवे निर्माण में खर्च अधिक आएगा। वहीं टिकट महंगा होने से रोपवे से खलिया तक पहुंचना पर्यटकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। ऐसे में रोपवे के स्थान पर रोड कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प होगा। सरकार इसी दिशा में काम करेगी। उनकी यह बात चर्चाओं में है और इसने स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और पर्यटकों में निराशा पैदा कर दी है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे, मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू आदि ने कहा कि यदि खलिया तक रोपवे बनता तो इससे पर्यटकों के साथ ही पर्यटन कारोबार भी बढ़ता। बता दें कि खलिया पहुंचने के लिए पर्यटकों को बलाती से आठ किलोमीटर की पैदल खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।