{"_id":"6af74ca6f78b91283a077175","slug":"people-from-askot-led-by-bhanuraj-of-the-pal-dynasty-will-meet-the-chief-minister-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148870-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पाल राजवंश के भानुराज के नेतृत्व में सीएम से मिलेंगे अस्कोट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पाल राजवंश के भानुराज के नेतृत्व में सीएम से मिलेंगे अस्कोट के लोग
Fri, 13 Nov 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने, अस्पताल का उच्चीकरण, क्षेत्र की बदहाल सड़कों के सुधारीकरण, मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग पर अस्कोट क्षेत्र के लोगों ने रामलीला मैदान में धरना दिया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष तरुण पाल ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल और एसडीएम खुशबू पांडे ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों को जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन देकर उनका आमरण अनशन स्थगित कराया था।
उन्होंने कहा कि शनिवार यानी आज लोगों का प्रतिनिधिमंडल पाल राजवंश के भानुराज सिंह पाल के नेतृत्व में सीएम से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं रखेगा।
यदि सीएम ने सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो अगले दिन से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में हरिकृष्ण पंत, टिकेंद्र सिंह, मन्नू लुंठी, आनंद कुंवर, दीपक बसेड़ा, अशोक बिष्ट, महेंद्र सिंह, बहादुर राम आदि शामिल रहे।