Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
The struggle to get home for Chhath: blocked doors obstructed the path, forcing passengers to enter through windows and restrooms.
{"_id":"6af6f31bd91f4ca92709fff0","slug":"video-the-struggle-to-get-home-for-chhath-blocked-doors-obstructed-the-path-forcing-passengers-to-enter-through-windows-and-restrooms-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ पर घर जाने की जंग-बंद दरवाजों ने रोकी राह, खिड़कियों-शौचालय से घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर घर जाने की जंग-बंद दरवाजों ने रोकी राह, खिड़कियों-शौचालय से घुसे यात्री
अंबाला। छठ महापर्व शुरू होते ही ट्रेनों में अव्यवस्था का आलम दिखने लगा है। शुक्रवार को अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस (14618) पहुंचते ही सैकड़ों यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे की लापरवाही से जनरल की जगह चेयरकार कोच लगाए जाने से जगह बेहद कम पड़ गई। वहीं, भीड़ के डर से अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजे बंद कर लिए। आरपीएफ की मशक्कत के बाद भी आधे दरवाजे ही खुल सके। मजबूरन महिलाएं, बुजुर्ग और युवा जान जोखिम में डालकर टूटी खिड़कियों व शौचालय के रास्ते कोच में घुसे। लुधियाना-सरहिंद से ही ट्रेन के पैक होकर आने और भारी-भरकम सामान के कारण गलियारे जाम रहे। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और यात्रियों से जोखिम भरा सफर न करने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।