{"_id":"6af74c4ec854f62970031258","slug":"pithoragarh-medical-college-gets-four-new-faculty-members-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148891-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज मिली चार नई फैकल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज मिली चार नई फैकल्टी
Fri, 13 Nov 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोगों के साथ ही कुशल डॉक्टर बनने की उम्मीद में पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाल विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आखिरकार तमाम कोशिश के बाद मेडिकल कॉलेज को चार नई फैकल्टी मिली है। चारों ने तैनाती भी ले ली है। फैकल्टी के रूप में विशेषज्ञों की तैनाती होने से सीमांत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तो विद्यार्थियों को डॉक्टरी का बेहतर ज्ञान मिलेगा।
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में कुशल चिकित्सक तैयार करने के लिए 85 फैकल्टी की आश्यकता है। यही फैकल्टी विशेषज्ञों के रूप में सीमांत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगी। मेडिकल कॉलेज में तमाम कोशिश के बाद भी अब तक 23 फैकल्टी की तैनाती हो सकी थी। बीते दिनों कॉलेज को चार नई फैकल्टी मिली है। कम्युनिटी मेडिसिन, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर तो फिजियोलॉजी में एसोसिएट प्रोफेसर ने तैनाती ली है। अब कॉलेज को 27 फैकल्टी मिल चुकी है इससे पहले बैच के विद्यार्थियों को एमबीबीएस का बेहतर ज्ञान मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- --
यूपी का विद्यार्थी लेगा एमबीबीएस की खाली सीट में प्रवेश
- पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में केंद्र कोटे की एक रिक्त एक सीट पर यूपी का विद्यार्थी प्रवेश लेगा। दूरी अधिक होने से विद्यार्थी शुक्रवार को प्रवेश लेने में असमर्थ रहा। मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, विद्यार्थी को 16 नवंबर तक प्रवेश दिया जाना है। इसके बाद एमबीबीएस की सभी 50 सीटों में प्रवेश पूर्ण हो जाएंगे और 17 नवंबर से मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
मेडिकल कॉलेज में चार नई फैकल्टी मिली है। वहीं यूपी का विद्यार्थी केंद्र की एक खाली सीट में प्रवेश लेगा। रिक्त फैकल्टी को भरने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
-प्रो. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़