{"_id":"6af74b203c93e50e5b05387d","slug":"people-from-madkot-and-munsyari-will-register-their-protest-at-the-jauljibi-fair-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148889-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मदकोट और मुनस्यारी के लोग जौलजीबी मेले में दर्ज कराएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मदकोट और मुनस्यारी के लोग जौलजीबी मेले में दर्ज कराएंगे विरोध
Fri, 13 Nov 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। मदकोट, मुनस्यारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने से नाराज क्षेत्रवासी शनिवार 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम ललित मोहन तिवारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता लंबे समय से स्वास्थ्य, सड़क, मोटर पुल, मोबाइल नेटवर्क, आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन और मुआवजा न मिलने की बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। कई बार मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष ये समस्याएं उठाई गई हैं। इसके बावजूद अधिकांश समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेले में सीएम के समक्ष विरोध प्रदर्शन होगा और इन समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।