{"_id":"6af74b985c3d587e5d0bf3b9","slug":"gandhi-maidan-will-be-transformed-at-a-cost-of-lakhs-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-146738-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लाखों की लागत से गांधी मैदान का रूप बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लाखों की लागत से गांधी मैदान का रूप बदलेगा
Fri, 13 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के प्रमुख गांधी मैदान के सुंदरीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल इस योजना के लिए 94.74 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शासन ने पहली किस्त के रूप में 56.84 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। इससे मैदान में जल्द विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि योजना को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने बताया कि अवस्थापना विकास निधि योजना के तहत शासन के अपर सचिव संतोष बडोनी ने शहरी विकास निदेशालय को धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 31 मार्च 2027 तक धनराशि का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि सुंदरीकरण के तहत मैदान का समतलीकरण, दीवार निर्माण, रेलिंग, गेट, घास और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। गांधी मैदान में मेले, उत्सव, खेल प्रतियोगिताओं के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सुंदरीकरण से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पालिकाध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।