Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chhath festival begins with 'Nahay-Khay'

Pithoragarh News: नहाय-खाय के साथ हुई छठ पर्व की शुरुआत

Fri, 13 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with 'Nahay-Khay'
पिथौरागढ़। जिले में छठ पर्व का शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय में यूपी और बिहार मूल की महिलाओं ने छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय पर्व उत्साह के साथ मनाया। इसी पर्व के साथ चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत होती है।
विज्ञापन

व्रत रखने वाली महिलाओं ने घरों या नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। सूर्य देव को जल चढ़ाकर संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद लौकी की सब्जी, अरहर की दाल और रोटी, भात ग्रहण कर नहाय-खाय पर्व मनाया। महिलाएं इस पर्व के पहले दिन सिर्फ लौकी की सब्जी, अरहर की दाल और रोटी, भात का ही सेवन करेंगी। राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि छठ पूजा के दूसरे दिन खरना या रसियाव रोटी पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

खरना के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। शाम को सूर्य देव की बहन छठी माता की पूजा-अर्चना कर बच्चों और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। प्रसाद के रूप में गुण की खीर और रोटी ग्रहण की जाती है। यही छठी माता को प्रसाद स्वरूप अर्पित किया जाता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छठ पूजा स्थल को किया जाएगा तैयार
- सुरेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को धोबी घाट के समीप छठ पूजा स्थल में साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही रविवार को सुबह से ही व्रती महिलाओं के बैठने के लिए दरी, टैंट लगाकर और संध्या अर्घ्य देने के लिए पानी की व्यवस्था कर पूजा स्थल को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed