{"_id":"6b02a3f63b0a6105140bbf95","slug":"video-varanasi-police-on-alert-regarding-security-at-ganga-ghats-for-dev-deepawali-acp-conducts-patrol-by-boat-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: देव दीपावली पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी ने नाव से की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: देव दीपावली पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी ने नाव से की गश्त
वाराणसी। देव दीपावली पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने गंगा घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार और थानाध्यक्ष भेलूपुर दिगंबर उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ अस्सी घाट से हरिश्चंद्र घाट तक नाव से गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नाविकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घाटों पर मौजूद नाविकों से बातचीत की। एसीपी गौरव कुमार ने निर्देश दिया कि नाव संचालन के दौरान नाविक स्वयं और सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाएं। नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
पुलिस अधिकारियों ने चेतसिंह घाट पहुंचकर देव दीपावली पर आयोजित होने वाले लेजर शो की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।