Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Private hospitals are selling a ₹30 nebulizer for ₹500 and an ₹87 syrup for ₹200.

वाराणसी: 30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल

Sun, 22 Nov 2026 11:50 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 11:50 AM IST
सार

वाराणसी के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में दवाओं की मनमानी कीमत वसूले जाने और बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवा वितरण की शिकायतें सामने आई हैं। पड़ताल में 30 रुपये का नेबुलाइजर 500 रुपये और 87 रुपये का सिरप 200 रुपये में बेचने के मामले मिले।

विज्ञापन
Varanasi Private hospitals are selling a ₹30 nebulizer for ₹500 and an ₹87 syrup for ₹200.
चंबा के चुराह में हंस फाउंडेशन की दवा दुकान को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में मरीजों से दवाओं के नाम पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। पड़ताल में सामने आया कि करीब 25 फीसदी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में दवाओं की एमआरपी और ट्रेड रेट के बीच बड़ा अंतर रखकर बिक्री की जा रही है। 30 रुपये का नेबुलाइजर 500 रुपये में और 87 रुपये का सिरप 200 रुपये में बेचा जा रहा है। दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमआरपी और ट्रेड रेट को लेकर सौदेबाजी की जा रही है। शनिवार को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर पहुंची टीम की पड़ताल में अस्पतालों और नर्सिंग होम की यह स्थिति सामने आई।

विज्ञापन


छोटे कमरों और खिड़कियों से दी जा रहीं दवाएं
सबसे अधिक अनियमितताएं महिलाओं की डिलीवरी से जुड़े अस्पतालों में सामने आईं। कई जगहों पर महज पांच बाई पांच फीट के कमरे से दवाओं की बिक्री की जा रही है। कुछ अस्पतालों में कमरे के बाहर बनी खिड़की से ही मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। दवाएं देने वाले कई कर्मचारी फार्मासिस्ट भी नहीं हैं। इससे दवाओं के वितरण की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

नियमों के मुताबिक पंजीकृत फार्मासिस्ट जरूरी
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार दवाओं के वितरण के लिए निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है। फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशंस, 2015 के तहत पंजीकृत फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। फार्मासिस्ट को डॉक्टर के पर्चे की जांच कर दवाएं देनी होती हैं। इसके लिए सफेद एप्रन और नाम व पंजीकरण संख्या वाला बैज पहनने का भी प्रावधान है।

दवा बिक्री के लिए निर्धारित है जगह का मानक
दवा की खुदरा बिक्री के लिए न्यूनतम 10 वर्ग मीटर यानी करीब 108 वर्ग फुट कारपेट एरिया का मानक निर्धारित है। अस्पतालों में दवा बिक्री के लिए भी संबंधित लाइसेंस और नियमों का पालन जरूरी है। ऐसे में छोटे कमरों से दवाओं की बिक्री और गैर-पंजीकृत कर्मचारियों के जरिए दवा वितरण की शिकायतों की जांच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed