Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A royal stay in Kashi suites by the Ganges cost 4 lakh while cruises can go up to 5 lakh

काशी में ठहरना हुआ शाही, गंगा किनारे सुइट 4 लाख, क्रूज पांच लाख तक

Sun, 22 Nov 2026 10:44 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते होटल और क्रूज की बुकिंग फुल हो चुकी है। गंगा किनारे हेरिटेज होटल के सुइट का किराया चार लाख और अलकनंदा क्रूज की बुकिंग पांच लाख रुपये तक पहुंच गई है। पर्यटन कारोबार से 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का अनुमान है।

विज्ञापन
A royal stay in Kashi suites by the Ganges cost 4 lakh while cruises can go up to 5 lakh
काशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते होटल, गेस्ट हाउस से लेकर क्रूज और नावों तक की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। 24 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। गंगा किनारे स्थित हेरिटेज होटलों के प्रीमियम सुइट का एक रात का किराया चार लाख रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, लग्जरी क्रूज के विशेष पैकेज साढ़े तीन लाख रुपये तक में बुक हो रहे हैं। पांच लाख रुपये में 60 सीटों वाले अलकनंदा क्रूज की बुकिंग भी हो चुकी है। होटल नहीं मिलने पर पर्यटकों को होम स्टे का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां सामान्य कमरे का किराया भी सात से आठ हजार रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल
देव दीपावली को लेकर काशी के पर्यटन कारोबार में तेजी आई है। शहर के तारांकित होटलों से लेकर बजट होटल, लॉज और धर्मशालाओं तक में कमरे उपलब्ध नहीं हैं। कई महीने पहले ही एडवांस बुकिंग हो जाने के कारण आखिरी समय में आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गंगा घाटों का सीधा नजारा दिखाने वाले हेरिटेज और लग्जरी होटलों की मांग सबसे अधिक है। इन होटलों के प्रीमियम सुइट का किराया एक रात के लिए चार लाख रुपये तक पहुंच गया है। पर्यटक बालकनी से गंगा आरती और दीपों की जगमगाहट देखने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। होटल में जगह नहीं मिलने के कारण पर्यटक होम स्टे और पेइंग गेस्ट की ओर रुख कर रहे हैं। सामान्य सुविधाओं वाले होम स्टे भी सात से आठ हजार रुपये प्रतिदिन की दर से बुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्रूज की बुकिंग भी पहले ही फुल
होटलों के साथ गंगा में क्रूज और नावों पर सवार होकर दीपोत्सव देखने के लिए भी पर्यटक बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। प्रमुख क्रूज की बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। लग्जरी क्रूज के विशेष पैकेज साढ़े तीन लाख रुपये तक पहुंच गए हैं।

60 सीटों वाले अलकनंदा क्रूज को एक विदेशी समूह ने पांच लाख रुपये में बुक किया है। वहीं, 100 सीटों वाले सैम मानिकशॉ क्रूज की बुकिंग 15 हजार रुपये प्रति यात्री की दर से हुई है। इस तरह पूरे क्रूज की बुकिंग करीब 15 लाख रुपये में हुई। क्रूज का सफर शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक यानी अधिकतम चार घंटे का होगा।

500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के मुताबिक, इस बार देव दीपावली पर होटल उद्योग, क्रूज, नाव और रेस्टोरेंट सहित पर्यटन से जुड़े कारोबार में 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन क्षेत्र के कारोबारियों को काफी उम्मीदें हैं।

नावों की क्षमता से आधी सवारी बैठाने के निर्देश
देव दीपावली पर गंगा में नावों और बजड़ों की मांग भी बढ़ गई है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए नाविकों को नाव की निर्धारित क्षमता से आधी सवारी ही बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। होटल और प्रमुख क्रूज की बुकिंग पूरी होने के बाद अब पर्यटकों के सामने बजड़े और अन्य नावों का विकल्प बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed