Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Medical representative out for a morning walk run over by a vehicle carrying a DJ setup dies

वाराणसी: मॉर्निंग वॉक पर निकले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को डीजे लदे वाहन ने कुचला, मौत

Sun, 22 Nov 2026 12:17 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 12:17 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में रिंग रोड पर शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे 57 वर्षीय जसवंत सिंह को डीजे लदे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन पलट गया और चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Varanasi Medical representative out for a morning walk run over by a vehicle carrying a DJ setup dies
वाराणसी सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवपुर रिंग रोड पर लोढ़ान स्थित फंटेसिया वाटर पार्क के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीजे लदे मैजिक वाहन की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकले जसवंत सिंह (57) की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जसवंत
दादूपुर निवासी जसवंत सिंह शनिवार सुबह करीब छह बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान चांदमारी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीजे लदे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

वाहन छोड़कर भागा चालक
हादसे के बाद अनियंत्रित मैजिक सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जसवंत सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी कुमकुम सिंह और पुत्र दिव्यांशु उर्फ जैकी हैं।

थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed