{"_id":"6ad73aa171ea203cee03d8c8","slug":"video-varanasi-air-show-indian-air-force-might-to-be-on-display-over-the-ganga-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब
वाराणसी। गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना की ताकत, आधुनिक तकनीक और हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना का विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम से होने वाले इस आयोजन में कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल हैं। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर और स्वदेशी तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम भी अपने करतब दिखाएंगी।
भारतीय वायुसेना की ओर से 20 अक्तूबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य वायुसेना की 94 वर्षों की समर्पित सेवा को रेखांकित करना, देश की सुरक्षा में उसके योगदान को प्रदर्शित करना और युवाओं को प्रेरित करना है। गंगा और काशी की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में होने वाला यह प्रदर्शन वायुसेना की परिचालन क्षमता, विमानों के बीच तालमेल और पेशेवर दक्षता को सामने लाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।