{"_id":"6b0c06f16c695706a80f5944","slug":"video-samajwadi-partys-manifesto-displayed-via-placards-in-varanasi-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में तख्तियों के जरिये समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में तख्तियों के जरिये समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र प्रदर्शित
समाजवादी पार्टी के 2027 के प्रस्तावित घोषणापत्र के वादों को जनता तक पहुंचाने के लिए भैंषासुर घाट पर एक कार्यक्रम हुआ। पार्टी के प्रदेश सचिव राजू यादव के नेतृत्व में यह अनूठा आयोजन किया गया। तख्तियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के प्रस्ताव प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम में तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली और बेटियों की मुफ्त शिक्षा का वादा लिखा गया। बीस लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा और कन्या जन्म पर दस ग्राम सोने की बात कही गई। स्नातक बेरोजगारों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने का तख्ती पर जिक्र था। पांच वर्षों में पच्चीस लाख नौकरियां देने का वादा भी शामिल रहा। उत्तर प्रदेश में दस स्पोर्ट्स कॉलेज और तीन स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन और छोटे दुकानदारों की बीमा योजना का प्रदर्शन किया गया। बाजारों में डायल 100 जैसी सुरक्षा सुविधा और दस लाख रुपये तक के बीमा की बात हुई। व्यापारी आयोग के गठन और व्यापारी संरक्षण का मुद्दा भी तख्ती पर था। अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस इलाज और प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी उठाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।