{"_id":"694a9884498e2f908802d0de","slug":"video-cleanliness-drive-was-conducted-at-shri-kashi-vishwanath-dham-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गूंजा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गूंजा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश, VIDEO
श्री काशी विश्वनाथ धाम का आध्यात्मिक प्रांगण सोमवार को स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत के संदेश से गूंज उठा। नमामि गंगे ने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परिसर में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सिंगल यूज पॉलिथीन में प्रसाद एवं अन्य सामग्री लिए हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कपड़े से बने झोले देकर पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहे पॉलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रद्वालुओं के साथ मिलकर धाम परिसर में स्वच्छता के लिए जन जागरण किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। जनसामान्य का समग्र योगदान गंगा सहित उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु मील का पत्थर साबित होगा। सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बने। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, विपिन बिहारी शर्मा, शंभूशरण पाठक, आदित्य सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।