फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi paid tribute to regional president mother Jamurta Rai in Jibli village in Azamgarh

आजमगढ़ में सीएम योगी: क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां को दी श्रद्धांजलि, मीडिया को रखा कार्यक्रम से दूर; कड़ी सुरक्षा

Sat, 05 Sep 2026 04:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 04:45 PM IST
सार

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की दिवंगत माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। करीब 24 मिनट तक उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन
CM Yogi paid tribute to regional president mother Jamurta Rai in Jibli village in Azamgarh
सीएम ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिवली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर उनकी दिवंगत मां जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जमुरता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

जमुरता देवी का निधन 02 सितंबर 2026 को हुआ था। उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री उनके पैतृक आवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

24 मिनट तक क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर बिताने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए। 3 बजकर 44 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीपैड पर उतरे और सीधे क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों को ढांढ़स बंधाकर 4 बजकर आठ मिनट पर वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए।  

मीडिया कर्मियों को रखा कार्यक्रम से दूर
सीएम के आगमन को लेकर मीडिया कर्मी सुबह से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर डेरा जमा चुके हैं। उन्हें उम्मीद थी सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे कुछ वार्ता करेंगे। लेकिन, उनके आने से पूर्व ही मीडिया कर्मियों को वहां से बाहर कर दिया गया। सीएम भी बिना मीडिया कर्मियों से वार्ता किए वहां से रवाना हो गए। 

डीएम भी प्रशासनिक अधिकारियों संग रहे मौजूद
सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद थी। डीएम रविंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय चावला सहित अन्य अधिकारियों संग वहां की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर एडीजी जोन वाराणसी ने खुद संभाला मोर्चा
सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। कार्यक्रम के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा ने संभाल रखी थी। इस दौरान उनके साथ डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी सुरक्षा में जुटे रहे। 

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, दीपक राय, सौरभ सिंह बीनू, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, ऋषिकांत राय, पूर्व सांसद संगीता आजाद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed