{"_id":"6acddea3d5b5aeee170ffa93","slug":"video-call-for-goddess-durga-message-nature-conservation-made-from-shri-kashi-vishwanath-dham-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री काशी विश्वनाथ धाम से देवी दुर्गा के प्रकृति संरक्षण के संदेश का किया आह्वान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री काशी विश्वनाथ धाम से देवी दुर्गा के प्रकृति संरक्षण के संदेश का किया आह्वान, VIDEO
मां दुर्गा और भारतीय परंपरा में शक्ति की उपासना सीधे तौर पर प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के संतुलन से जुड़ी हुई है इस संदेश के साथ मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम से नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया । बाबा दरबार में प्रतिष्ठित भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दुर्गा स्वरूपा माताओं - बहनों ने भगवती जगदंबा के प्रकृति संरक्षण के संदेश को अपनाने की अपील की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि मां दुर्गा की पूजा और नवरात्रि का पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का गहरा संदेश देता है दुर्गा पूजा के दौरान नौ प्रकार के पौधों और पत्तों (केला, कर्चुवी, हल्दी, जयन्ती, बिल्व, दाड़िम, अशोक, मान और धान) से 'नवापत्रिका' का निर्माण और पूजन होता है, जो कृषि, वनस्पतियों और प्रकृति के पुनर्जीवन का प्रतीक है। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने बताया कि नवरात्र का पर्व हमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण और नदियों की स्वच्छता का संदेश देता है। मां दुर्गा की प्रतिमाएं पारंपरिक रूप से तालाबों और नदियों की शुद्ध मिट्टी से बनाई जाती हैं, और विसर्जन के बाद यह मिट्टी वापस प्रकृति में मिल जाती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का सिंह पर सवार होना और उनके पूरे परिवार (शिवजी का नंदी बैल, कार्तिक जी का मोर, और गणेश जी का चूहा) के साथ होना यह सिखाता है कि जीव किस तरह प्रकृति में संतुलन बनाकर एक साथ रह सकते हैं। दुर्गा सप्तशती के श्लोक "या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति-रूपेण संस्थिता" में भी यह बताया गया है कि देवी समस्त प्राणियों में प्रकृति के रूप में विराजमान हैं। प्रकृति की आराधना के दौरान प्रमुख रूप से सौम्या पांडेय, अनु यादव, भावना विश्वकर्मा, शिवानी तिवारी, वर्षा जायसवाल आदि रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।