{"_id":"6b02bf1b5091c28071028400","slug":"video-azamgarh-a-woman-created-a-scene-alleging-that-her-husband-had-entered-into-a-second-marriage-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पति की दूसरी शादी का आरोप लगाकर महिला ने किया हंगामा, पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पति की दूसरी शादी का आरोप लगाकर महिला ने किया हंगामा, पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के फराज टोला में रविवार को पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर एक महिला ने हंगामा किया। बच्ची के साथ पति के घर पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर एक अन्य महिला को घर में रखा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहां महिला ने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
प्रिया वर्मा नाम की महिला रविवार को बच्ची के साथ शुभम वर्मा के घर पहुंची थी। वहां विवाद बढ़ने पर उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
प्रिया वर्मा ने शुभम वर्मा पर अब तक तीन से चार शादियां करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसने पहले भी पुलिस की मदद से उसकी चार शादियां तुड़वाई हैं। उसने शुभम वर्मा के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।