{"_id":"6b026a297ae819a8f405acc0","slug":"video-runs-flow-from-rakesh-and-niravs-bats-fighters-demolish-a-target-of-197-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राकेश-नीरव के बल्ले से बरसे रन, फाइटर्स ने 197 का लक्ष्य किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राकेश-नीरव के बल्ले से बरसे रन, फाइटर्स ने 197 का लक्ष्य किया ध्वस्त
मथुरा के पाली खेड़ा केसरी क्रिकेट ग्राउंड पर अधिवक्ता प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में फाइटर्स इलेविन ने राइजिंग स्टार इलेविन को हराया। वहीं दूसरे मैच में टाइगर इलेविन ने गोल्डन इलेविन को 100 रन से रौंद दिया। पहले मैच में राइजिंग स्टार इलेविन ने आठ विकेट पर 197 रन बनाए। अमन हसन ने 53, रवि चौधरी ने 27, देव उपाध्याय ने 24 और सार्थक चौहान ने 21 रन बनाए। जवाब में फाइटर्स इलेविन ने राकेश यादव के 53 और नीरव सक्सेना के 60 रनों की बदौलत 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नीरव सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें चौधरी किशन सिंह, रवि उपाध्याय और अजय जडेजा ने पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में टाइगर इलेविन ने नरेंद्र पाली के 38 और देवेंद्र सिंह के 64 रनों की मदद से 197 रन बनाए। जवाब में गोल्डन इलेविन की टीम 97 रन पर ढेर हो गई। पांच विकेट लेने वाले वीरेंद्र सिंह बब्बल मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा और सौरभ श्रीवास्तव ने पुरस्कार दिया। इसमें गौरव शर्मा एड., नितिन कटारा एड., पुरुषोत्तम सिंह एड. और अजय ठाकुर एड. ने व्यवस्था संभाली। रविवार को वारियर इलेविन और किंग्स इलेविन के बीच पहला, जबकि नाइट राइडर्स और रॉयल स्टार के बीच दूसरा मुकाबला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।