{"_id":"6b026233aa511b557d076003","slug":"video-dilip-chauhan-murder-case-accused-arrested-in-sultanpur-encounter-injured-in-leg-after-being-shot-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में दिलीप चौहान हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में दिलीप चौहान हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
सुल्तानपुर में अखंडनगर के सखौली गांव में दिलीप चौहान के हत्यारोपी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सजमपुर अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके कब्जे से असलहा, कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अखंडनगर के जगदीशपुर शादी निवासी आरोप चौहान पुत्र राजेश चौहान है। 16 नवंबर को सखौली गांव में दिलीप चौहान की हत्या के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सजमपुर के पास शनिवार देर रात पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में दो नामजद आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अखंडनगर थाने में वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा हत्या के मौजूदा मुकदमे में भी उसका नाम शामिल है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।