{"_id":"6a93aa1efb02059dac0908a6","slug":"video-saltanapara-ma-aathha-rata-mathabhaugdha-galkada-ka-tha-aarapa-ghayal-karaima-isapakatara-bha-jakhama-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में आधी रात मुठभेड़: गोलीकांड के दो आरोपी घायल, क्राइम इंस्पेक्टर भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में आधी रात मुठभेड़: गोलीकांड के दो आरोपी घायल, क्राइम इंस्पेक्टर भी जख्मी
यूपी के सुल्तानपुर में घर के सामने खड़े युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की शनिवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, चौथा साथी भाग निकला। इस दौरान बाएं बाजू में गोली लगने से क्राइम इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।
मुठभेड़ मोतिगरपुर क्षेत्र के रामपुर विरतिहा नहर तिराहे के पास हुई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। इनकी पहचान मुड़हा निवासी शिवम सिंह और रतन निषाद के रूप में हुई है। दोनों के साथ सत्यम गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि, बरियारपुर निवासी रमन भाग निकला।
दरअसल, शुक्रवार देर रात ढेमा चौराहे पर घर के सामने खड़े विपिन सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली लगने से गंभीर घायल विपिन का लखनऊ में इलाज चल रहा है। इसके बाद एसओजी समेत तीन पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
शनिवार रात करीब 10:45 बजे पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने दो घायल हो गए। हालांकि, इस दौरान एक गोली मोतिगरपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रभान वर्मा के बाएं बाजू को छूकर निकल गई।
पुलिस के अनुसार, शिवम से पिस्टल, खोखा व तीन कारतूस और रतन से तमंचा, खोखा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गोलीकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भागे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।