फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today is Lalhi Chhath; mothers will observe a fast for the long life of their sons

Sultanpur News: ललही छठ आज, पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताएं रखेंगी व्रत

Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Today is Lalhi Chhath; mothers will observe a fast for the long life of their sons
चौक इलाके में बिक्री के लिए रखा ढाक, महुआ और कुश। संवाद
सुल्तानपुर। पुत्र की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ बुधवार को जिले भर में ललही छठ का त्योहार श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा। माताएं व्रत रखकर भगवान बलराम की पूजा-अर्चना करेंगी। घरों के आंगन में कुश गाड़कर परंपरागत रीति से धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। मंगलवार को शहर के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पहले उनके बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हलषष्ठी का व्रत रखा जाता है। भगवान बलराम का प्रमुख शस्त्र हल होने से इस व्रत में हल से जोते गए खेत में पैदा होने वाले अनाज और फल का प्रयोग नहीं किया जाता। शहर के सब्जी मंडी और चौक क्षेत्र में सड़क किनारे पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें सजी रहीं। रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों ने ढाक व महुआ के पत्ते, कुश, तिन्नी का चावल, फूल, दूब, रोली, चंदन और नारियल सहित अन्य सामग्री खरीदी।
विज्ञापन


तिन्नी का चावल 120 रुपये में बिका
किराना दुकानदार मनीष कसौधन ने बताया कि तिन्नी का चावल 120 रुपये प्रति किलो और कुश, ढाक व महुआ का सेट 30 रुपये में बिका। बुधवार को व्रती महिलाएं तिन्नी के चावल, भैंस के दूध-दही और करेमुआ के साग सहित बिना जोते खेत से प्राप्त सामग्री का उपयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed