{"_id":"6ab540c8b16345ad5b07dced","slug":"video-students-weep-over-teacher-transfer-plead-please-do-not-go-sir-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुजी के तबादले पर रो पड़े छात्र, कहा- मत जाइए सर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी के तबादले पर रो पड़े छात्र, कहा- मत जाइए सर, VIDEO
कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के स्थानांतरण की खबर से छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। बृहस्पतिवार को बच्चों ने विद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। उन्होंने अपने प्रिय शिक्षक को जाने से रोकने की जिद की। बच्चों ने अपने शिक्षक से लिपटकर कहा- सर, आप मत जाइए।
राजकमल यादव पिछले 14 वर्षों से इसी विद्यालय में तैनात थे। उनके सरल स्वभाव और पढ़ाने के अनोखे अंदाज ने बच्चों के बीच खास जगह बनाई थी। उनकी मेहनत से विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। ब्लॉक और जिला स्तरीय परीक्षाओं में छात्र बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। बच्चों का प्रेम देखकर राजकमल यादव भी भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते रहें। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकमल यादव ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।