फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagwan village heads stage protest over 56 crore in outstanding MGNREGA dues.

Sonebhadra News: मनरेगा के 56 करोड़ रुपये बकाया नगवां के प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nagwan village heads stage protest over 56 crore in outstanding MGNREGA dues.
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मनरेगा कार्यों में मजदूरों और सामग्री के लंबित 56 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की। प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। जिले के 10 ब्लॉकों में मजदूरों का करीब 56 करोड़ रुपये का भुगतान दो वर्ष से अधिक समय से लंबित है। इसमें अकेले नगवां ब्लॉक का 6 करोड़ 43 लाख रुपये बकाया है। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि भुगतान के लिए डोंगल लगाए गए हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा है। सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानों को प्रशासक बने तीन महीने हो गए हैं। उन्हें अभी तक स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों ने पेयजल संबंधी कार्यों को भी सुचारु कराने की मांग की। उन्होंने वीबी जी रामजी योजना की जटिलता दूर करने की भी बात कही। ज्ञापन में एक सप्ताह के भीतर भुगतान प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है। प्रधानों ने बताया कि भुगतान लंबित रहने से मजदूरों को आर्थिक परेशानी हो रही है। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य भी रुक गए हैं। ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों और मिस्त्रियों ने गांवों में काम किया है लेकिन उन्हें लंबे समय से उनका मेहनताना नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed