{"_id":"6a99b02129f653e14106e24e","slug":"video-sp-workers-went-door-to-door-highlight-shortcomings-bjp-government-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर बताई भाजपा सरकार की कमियां, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर बताई भाजपा सरकार की कमियां, VIDEO
सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। बूथ संख्या 14 पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर जनता को सपा की नीतियां और भाजपा सरकार की कमियां गिनाई।
इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार पूंजीपतियों के हितों में काम करती नजर आई। आज खाद्य पदार्थों और दवाइयों की बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बताया कि सपा सरकार में माता-बहनों के लिए समाजवादी पेंशन योजना संचालित की जा रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर माता-बहनों को 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली और इंटर पास छात्रों को लैपटॉप देने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें। उनके साथ गोपाल गुप्ता, माया भारती, सुशीला भारती, कल्याणी कोल, दीपक, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।