Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Sonbhadra Both vehicles caught fire following collision between Hyva truck and DCM truck two people died and two others are in critical condition
{"_id":"6b0824257bda43d7a003b63f","slug":"video-sonbhadra-both-vehicles-caught-fire-following-collision-between-hyva-truck-and-dcm-truck-two-people-died-and-two-others-are-in-critical-condition-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाइवा-डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो की मौत; दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाइवा-डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो की मौत; दो गंभीर
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास लोहरा गांव में बृहस्पतिवार को हाइवा और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों भारी वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि उनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों के बीच फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वाहनों के चालक और खलासी भी अंदर फंस गए।
हादसे में अभय (34) पुत्र भिक्खू राम निवासी लालपुर, नोडिहा, मिर्जापुर की मौत हो गई। वह हाइवा चालक था और खड़िया से राखड़ लेकर बस्ती जा रहा था। दूसरे मृतक की पहचान बाइक सवार के रूप में बताई गई है। हालांकि, उसकी पहचान की जानकारी नहीं मिल सकी है।
वहीं, हादसे में घायल खलासी मनोहर (45) निवासी नानूपुर, अदलहाट, मिर्जापुर और गोलू पाल (20) पुत्र संजू पाल निवासी मिर्जापुर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।