Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   51,692 new voters registered in 13 days; over 10,000 applications received in a single day

Sonebhadra News: 13 दिनों में 51,692 नए मतदाताओं ने कराया पंजीकरण, एक दिन में 10 हजार से अधिक आवेदन

Mon, 30 Nov 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
51,692 new voters registered in 13 days; over 10,000 applications received in a single day
राबट्सगंज मतदान केंद्र पर मतदाता पुनिरीक्षण करते बीएलओ।स्रोत सूचना विभाग
सोनभद्र। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 13 दिनों में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 51,692 फॉर्म-6 भरे गए। इनमें 29 नवंबर को एक ही दिन में 10,183 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की निगरानी में चल रहे अभियान के दौरान चारों विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया में तेजी आई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित अभियान की जिलाधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर फॉर्म-6 भरने और उनकी ऑनलाइन फीडिंग की स्थिति जानी। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और पंचायत विभाग के अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया। 17 से 28 नवंबर तक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 41,509 फॉर्म-6 भरे गए। इनमें घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 11,551, रॉबर्ट्सगंज में 9,054, ओबरा में 7,631 और दुद्धी में 13,273 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, 29 नवंबर को घोरावल में 3,143, रॉबर्ट्सगंज में 2,287, ओबरा में 2,214 और दुद्धी में 2,559 आवेदन किए गए। इस तरह 17 से 29 नवंबर तक कुल 51,692 फॉर्म-6 भरे गए। जिलाधिकारी ने आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग पर भी विशेष जोर दिया। प्रशासन के अनुसार, नियमित समीक्षा और अधिकारियों के समन्वय से ऑनलाइन फीडिंग के मामले में भी जिले का प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन रहा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने ऐसे पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है, जिनका नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं है। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और किसी कारणवश पंजीकरण से वंचित रह गए लोगों से अभियान का लाभ उठाने को कहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा और निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed