{"_id":"6a2437e71ffce14e1b000bcc","slug":"video-sdm-intercepts-three-trucks-loaded-with-illegal-sand-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू लादकर जा रहे तीन ट्रकों को एसडीएम ने पकड़ा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू लादकर जा रहे तीन ट्रकों को एसडीएम ने पकड़ा; VIDEO
घोरावल तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ले जा रहे तीन ट्रकों को शुक्रवार की रात में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने पकड़ लिया। बालू लदे इन ट्रकों काे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया और खनन विभाग व परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।
एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब 10.30 बजे घोरावल से रॉबर्ट्सगंज जाने वाले मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे तीन ट्रक दिखाई दिए। इन वाहनों पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था। जब इन वाहनों और कागजातों की जांच की गई तो इनके एमएम-11 कुशीनगर एवं गोरखपुर के पाए गए, जबकि ये सभी घोरावल क्षेत्र एवं मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में बालू खाली करने जा रहे थे। यह सभी ट्रक लगभग 25 टन ओवरलोड पाए गए। बालू लदे तीनों वाहनों को घोरावल कोतवाली में सुपुर्द किया गया। इस संबंध में खनन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं वाणिज्य कर अधिकारी सोनभद्र को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।