{"_id":"6abfc1162ee456873209172c","slug":"video-samajwadi-party-to-observe-save-democracy-week-march-to-be-held-eight-october-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाएगी सपा, आठ को निकलेगा मार्च; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाएगी सपा, आठ को निकलेगा मार्च; VIDEO
सपा की ओर से दो से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि सात अक्तूबर को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी। आठ अक्तूबर को रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से तहसील परिसर तक मार्च निकाला जाएगा। तहसील परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से लोकतंत्र और मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, सामाजिक न्याय और सद्भाव के विचार तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के संदेश से प्रेरणा लेकर पार्टी काम कर रही है। राम निहोर यादव ने नगवां ब्लॉक के देवहार गांव की लक्ष्मी सिंह खरवार और बेलहत्थी में डाली आदिवासी की मौत का मामला उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के उत्पीड़न और घटनाओं को दबाने की कोशिश सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभियान चलाना होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ.केडी सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, मन्नू पांडेय, विजय यादव, अनिल प्रधान, शिवनारायण सिंह चौहान, दीपक केसरी, दयाराम मौर्य, उमेश पाल, रमेश सिंह यादव, रमेश कुमार वर्मा, सत्येंद्र ओझा, राजेश कुमार, बबलू धनगर, सत्यम पांडेय, सरदार पारब्रह्म सिंह, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।